फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Chairperson Begum Gulnaj out of the race

अध्यक्ष की दौड़ से गुलनाज बेगम बाहर

Mon, 04 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 04 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chairperson Begum Gulnaj out of the race
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव 7 जनवरी को है। वैसे पहले सपा समर्थित प्रत्याशी राजवीर यादव के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के कयास थे। लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह के चुनाव मैदान में आ जाने से हलचल मच गई।
विज्ञापन


वहीं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद की पत्नी गुलनाज बेगम के पर्चा दाखिल करने से सपा के दिग्गज नेताओं के समीकरण फेल हो गए थे। सोमवार को नाम वापसी के दिन गुलनाज बेगम के अचानक नाम वापस लेने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


अब दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं। सपा के अधिकृत प्रत्याशी राजवीर यादव और निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी दीपू सिंह जुटे हैं। वहीं सपा के अधिकृत प्रत्याशी राजवीर यादव 16 जिला पंचायत सदस्य होने का दावा कर रहे हैं। अब इसका निर्णय तो 7 जनवरी को ही होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी एके सिंह ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी का दिन था। जिसमें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद की पत्नी गुलनाज बेगम ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed