{"_id":"fbd90d315b55b08d85a615d1ef80796b","slug":"chairman-took-charge-the-party-dipped-nagar-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने संभाला चार्ज, जश्न में डूबा नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने संभाला चार्ज, जश्न में डूबा नगर पंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार वापस मिलते ही नगर पंचायत अजीतमल में जश्न सा माहौल दिखा। सभी ने कार्यालय में खुशियां मनाते हुए नगर पंचायत चेयरमैन को अशोक कुमार चक को मिठाई खिलाई। खुशी का माहौल नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह दिखाई दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने चेयरमैन को विधिवत रूप से चार्ज दिलाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी औरैया के पत्र पर अपर जिलाधिकारी एके सिंह द्वारा वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल किए जाने का पत्र नगर पंचायत कार्यालय में आते ही नगर पंचायत में खुशी का माहौल दिखा। कस्बे में जगह जगह स्वागत व मिठाईयां बांटी गई।
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने चेयरमैन अशेाक कुमार चक को चार्ज दिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान लिपिक मेघ सिंह, जालिम सिंह, शेषनारायण सक्सेना, मदन गुप्ता, दिनेश मिश्रा, अमित दुबे, राहुल सेंगर, लाल जी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अटसू स्वदेश पोरवाल, शिवम त्रिपाठी, शिवेंद्र सिंह, राहुल सेंगर, मदन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बताते चलें कि वित्तीय अनियमितताओं के चलते जांच के दौरान चेयरमैन बाबरपुर अजीतमल के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। कार्यो के लिए कमेटी का गठन किया गया था। इधर डेढ़ माह के संघर्ष के बाद चेयरमैन अशोक चक को न्यायिक जीत मिली है। वह अपने अधिकार प्राप्त करने में कामयाब हो गए हैं।