{"_id":"65f9e24f19cafedae40f0e66","slug":"central-team-will-inspect-the-blood-bank-in-april-auraiya-news-c-211-1-aur1001-109957-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अप्रैल में केंद्रीय टीम करेगी ब्लड बैंक का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अप्रैल में केंद्रीय टीम करेगी ब्लड बैंक का निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में चल रही ब्लड बैंक को लेकर अप्रैल माह में केंद्रीय टीम के निरीक्षण के लिए आने की संभावना है। इसके बाद ही लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी। इससे लोगों को केंद्र की सरकार बनने के साथ ही जिले में ब्लड बैंक संचालन की उम्मीद पूरी होती नजर आ रही है।
शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के संचालन को लेकर पिछले कई सालों से कवायद चल रही है। इन दिनों लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर बुनियादी बिंदुओं पर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को खरा उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनों जहां ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद समेत सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने खामियों को चिह्नित करने को लेकर निरीक्षण भी किया था।
इसमें मुख्य तौर पर तीन एसी व एक ऑटोमेटिक जेनरेटर की जरूरत शेष बची थी। ऐसे में सीएमओ स्तर से तीन एसी की डिमांड पूरी कर ली गई है। वहीं 50 शैया जिला अस्पताल में लगे जेनरेटर को मोडिफाइड कराने के लिए ऑटोमेटिक मशीन मंगाई गई है। इसके मुहैया होने के बाद ब्लड बैंक की सभी खामियां दूर हो जाएंगी। वहीं अप्रैल माह में दिल्ली से ब्लड बैंक के लाइसेंस को लेकर टेक्निकल टीम के आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में चुनाव के दौरान भी ब्लड बैंक के संचालन को लेकर कवायद चलती रहेगी। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक ब्लड बैंक के लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर आचार संहिता के दौरान काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं जून-जुलाई में इसे संचालित भी करा दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
ब्लड बैंक के लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर आचार संहिता का कोई असर नहीं पड़ेगा। बुनियादी बिंदुओं को पुख्ता करते हुए ब्लड बैंक के संचालन की कवायद चलती रहेगी। प्रयास है कि जिले को जल्द से जल्द ब्लड बैंक की सौगात मिल जाए।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ