{"_id":"5bc4d96ebdec22695c1f4f89","slug":"central-body-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला अधेड़ का शव
नाले में मिला अधेड़ का शव
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्यौदान सिंह व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला
- फोटो : amarujala
औरैया। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे सोमवार को नाले में अधेड़ का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार अधेड़ कई दिनों से घर से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अधेड़ की नाले में गिरने से मौत हुई है।
सदर कोतवाली के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति के समीप सोमवार को सुबह नाले में अधेड़ का शव राहगीरों ने पड़ा देखा। इसकी जानकारी अमरीश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी श्यौदान सिंह व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नाले से बाहर निकालने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त भीमसेन सिंह (50) पुत्र राम बहादुर निवासी महमूदपुर थाना अयाना के रूप में की गई।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतक के परिवारीजन आए। मालूम हुआ कि मृतक कई दिनों से घर से लापता था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अधेड़ की मौत नाले में गिरने से हुई है।