फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Central Bank Service Center director dismissed

सेंट्रल बैंक सेवा केंद्र संचालक बर्खास्त

Sun, 01 May 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 01 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Central Bank Service Center director dismissed
धोखा - फोटो : demo pic
एरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र में सेंट्रल बैंक  शाखा के सेवा केंद्र उमरेड़ी के संचालक को धोखाधड़ी के मामले में अग्रणी जिला प्रबंधक ने बर्खास्त कर दिया है। संचालक ने शुक्रवार को खाताधारकों के खाते से मिलीभगत करके धन निकालने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन


बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी में प्रधान पति विनीत यादव की शिकायत पर जांच के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक ने किसी सरकारी विभाग की ओर से हस्तांतरित की गई 90 खातेदारों के खातों से 5.40 लाख रुपये की सरकारी धनराशि निकाले जाने का मामला पकड़ा था। मामले में एलडीएम ने सेवा केंद्र संचालक सतीश चंद्र दीक्षित, तथा उसका एक साथी मोहित के अलावा पेंशन योजनाएं संचालित कर रहे सरकारी विभागों की संलिप्तता पर संदेह किया था।
विज्ञापन


गत 26 अप्रैल को लिखित इकरारनामा देकर सेवा केंद्र संचालक दीक्षित ने खातेदारों के सहयोग से खातों से सरकारी धनराशि निकाला जाना स्वीकार किया था। सेवा केंद्र संचालक केे इकरारनामे के बाद एलडीएम कार्यालय की ओर से खातेदारों के खाते से निकाली गई धनराशि भी वापस खातों में जमा कराए जाने के के बाद शनिवार को अग्रणी जिला प्रबंधक ने अपनी ओर से विभागीय कार्रवाई पूरी कर दी है। एलडीएम ने उक्त सेवा केंद्र संचालक सतीश की सेवाएं समाप्त करते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीडीओ की बारी             
औरैया। बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी के संचालक पर बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद भी अभी कई अहम सवाल जैसे किस मद की है दुरुपयोग की गई धनराशि, किस विभाग की ओर से खातेदारों के खातों में हस्तांतरित की गई है। खातेदारों को धनराशि हस्तांतरण की सूचना क्यों नहीं दी गई। इन सवालों के जवाब पर अभी भी पर्दा पड़ा है। एलडीएम कार्यालय की मानें तो उक्त सवालों के जवाब उच्च स्तरीय जांच में ही निकलेंगे। एलडीएम कार्यालय की ओर से विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद अब कार्रवाई की बारी सीडीओ की ओर से करने की है।


सरकारी धन के दुरुपयोग किए जाना स्वीकार करने के बाद सेवा केंद्र उमरेड़ी के संचालक को बर्खास्त किया गया है। खतेदारों के खातों में पैसा भी पहुंचा दिया है। संचालक की बर्खास्तगी के बाद कार्यालय की ओर से विभागीय कार्रवाई पूरी करा ली गई है।
दूधनाथ, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed