फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Center admin removed when group copy

सामूहिक नकल होने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

Tue, 28 Mar 2017 11:37 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 28 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Center admin removed when group copy
गुरुवार को मुसफ्फरंगज स्थित जीजीआईसी में परीक्षा देती छात्राएं।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को डीएम ने कन्या इंटर कालेज में बड़ी मात्रा में नकल मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाने और दोबारा विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के डीआईओएस को निर्देश दिए। शाम की पाली में इंटर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में दो छात्र नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन


इधर डीआईओएस ने गांधी इंटर कालेज में नकल के दौरान मौजूद केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ बिधूना में मामला दर्ज कराया। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक व छह शिक्षकों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम कन्या इंटर कालेज याकूबपुर पहुंचे। डीएम को आता देख परीक्षा केंद्र के आस-पास मौजूद नकल कराने वालों में भगदड़ मच गई। डीएम ने केंद्र परिसर में अनुचित सामग्री बिखरी पाई। उसे जमा कर सीज कराया। डीआईओएस को निर्देशित किया कि केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को दोबारा परीक्षा केंद्र न बनाने व 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में भीड़ जमा होने पर बेला थाना प्रभारी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह की पाली में हाईस्कूल विषय की संगीत गायन परीक्षा का आयोजन किया गया। दिबियापुर संकलन केंद्र में सात परीक्षार्थियों को परीक्षा दी। शाम की पाली में इंटर की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में दो नकलची छोटेलाल इंटर कालेज रतनपुर समायन में सचल दल प्रभारी अखिलेश सिंह चौहान पकड़े। 


देरशाम डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को डीएम ने गांधी इंटर कालेज बिधूना में निरीक्षण के दौरान नकल पाई थी। वहां के केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण कुमार के खिलाफ बिधूना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। इस परीक्षा केंद्र से केंद्र व्यवस्थापक व अन्य कक्ष निरीक्षक समेत छह शिक्षकों को भी हटा दिया गया है। अब इस परीक्षा केंद्र पर राघवेंद्र सिंह कुशवाह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि सभी को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि अब नकल करते वहां पाई गई तो एफआईआर दर्ज होने के साथ ही अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed