फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CCTV cameras will be installed at public places

Auraiya News: सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 16 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at public places
औरैया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे। इससे वहां की गतिविधि कैमरों में कैद होगी। इसकी कंट्रोल रूम के जरिए मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक अछल्दा की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। ये कैमरे राज्य वित्त मद से लगाए जाएंगे। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मुख्य चौराहे, तिराहे, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सचिवालय, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थान व मार्ग सीसीटीवी कैमरे से लैस किए जाएंगे।
विज्ञापन

गांवों में सीसीटीवी लगने से हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा जाएगा। कैमरों की कनेक्टिविटी संबंधित थाने, विकास खंड मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद मुख्यालय व पुलिस मुख्यालय से रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे कोई अपराध होने पर रात में भी फोटो मिल सकेंगे। इसके व्यय का वहन वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से संबंधित ग्राम पंचायत की से किया जाएगा।

डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। गांव में कैमरे लगने से हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed