फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CBSE 10th Results of students sucesess in the DAV tables

सीबीएसई 10 वीं के रिजल्ट में डीएवी के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Fri, 29 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 29 May 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Results of students sucesess in the DAV tables

गुरुवार को घोषित हुए सीबीएसई 10 वीं के परीक्षाफल में गेल डीएवी के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। कुल 31 छात्र - छात्राओं ने 10 सीजीपीए अर्जित कर 11वीं में अपग्रेड हुए। अन्य विद्यालयों के कई बच्चों ने 10 सीजीपीए पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञापन



 
गेल डीएवी के प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत के अनुसार विद्यालय के कुल 92 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी। इनमें से 31 छात्र- छात्राओं प्रखर कंचन, अलिशा अस्थाना, अंशिका देशलन, पूर्वा शर्मा, आनंदिता सारस्वत, अनुभव कुमार, तनु महाजन, मानसी चौहान, अतुल सिंह, तुषार सिंह, अनुषा ने बिना किसी अपग्रेडेशन के 10 सीजीपीए पाए।
विज्ञापन



वहीं अपूर्वी सिंह, विशाल तिवारी, पुष्क ल शुक्ला, ए. निर्मल, रुपल, मेघना, वैभव त्रिपाठी, प्रेरणा शुक्ला, देवेश नंदन, शिवांशी त्यागी, आयशा त्यागी, प्रांजल पांडेय, शेरी सुक्ला, शिवानी, श्रीकला, दीक्षा दुबे, नेहा सेंगर, अंशिका पोरवाल, सिद्धांत सिंह, निशांत विश्वजीत ने भी 10 सीजीपीए अंक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि नौ से अधिक सीजीपीए पाने वाले छात्र- छात्राओं की संख्या 63 रही है। छात्र- छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने शुभकामनाएं दी हैं।


 
केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजगुरुसिंह के अनुसार विद्यालय के कुल 42 छात्र- छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी। इनमें 39 छात्राएं अपग्रेड होकर कक्षा 11 में पहुंच गए।


अंकुर, अभिषेक सिंह, ने 9 सीजीपीए पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं सुदेश कुमार, आलोक सिंह, सुरभि चौधरी रिषभ ने भी अव्वल स्थान प्राप्त किया। सफल हुए छात्र- छात्राओं में खुशी की लहर है।


 
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य शबाना सिद्दीकी के अनुसार 44 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10 सीजीपीए मयंक शर्मा, शिवम शाक्य, सुहैल खान, अभय प्रताप सिंह, अर्पिता मिश्रा के रहे।


साथ ही पांच छात्र क पिल कुमार, विवेक चौधरी, मयंक शर्मा, रजनीश कुमार व मोहम्मद आमिर का चयन दक्षिणा फाउंडेशन रंगारेड्डी हैदराबाद संभाग  में दो वर्ष के लिए हुआ है। चयनित छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के साथ- साथ प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।



 
एनटीपीसी स्थित सेट जोसेफ विद्यालय के नौ विद्यार्थियों अजय फ्रांसिस, अलंकृता त्रिपाठी, अमीशा अग्रवाल, अन्वेषा अधिकारी, हर्षित दुबे, प्रियांशु गुप्ता, प्रियांशु सिंह, शुभम महेश्वरी, विकास गुप्ता ने 10 सीजीपीए अर्जित कर कक्षा 11 वीं में अपग्रेड हुए हैं। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे सीजीपीए से सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed