फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash and goods crossed by breaking into the shop

दुकान में सेंध लगाकर नकदी व सामान किया पार

Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods crossed by breaking into the shop
यहीं से सेंध लगाकर दुकान में दाखिल हुए चोर। - फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। थाने से 100 मीटर दूर स्थित एक दुकान में सोमवार रात को चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर 25 हजार रुपये नकद व सामान पार कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। दुकान थाने से 100 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

दुकान मालिक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आंबेडकर प्रतिमा के पास उसकी प्रोविजन स्टोर की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर और अंदर लगे लोहे के गेट के सरियों से बनी जाली काट कर दुकान में घुसे।
विज्ञापन

इसके बाद 25 हजार की नकदी व 40 हजार का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जल्द ही जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed