फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Case against five for abetment of suicide

Auraiya News: पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा

Thu, 28 Mar 2024 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case against five for abetment of suicide
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बा निवासी अजयराज उर्फ सोना पोरवाल (22) की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। मृतक सोना के पिता अरुण पोरवाल की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में अरुण पोरवाल ने आरोप लगाया कि पांच आरोपियों ने उसके पुत्र अजयराज उर्फ सोना से छह लाख रुपये लिए थे। जिसे वह वापस मांग रहा था ताकि वह उन पैसों से आगे की उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके। आरोपियों ने रुपये वापस देने से मना करते हुए उसकी पढ़ाई चौपट किए जाने की बात कही। इससे क्षुब्ध होकर सोना ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को सोना का शव घर के कमरे के अंदर स्टाेल से बने फंदे में पंखे से लटकता मिला था। परिजन उसे उतारकर सीएचसी अजीतमल ले गए थे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि अरुण कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अनिल कुमार निवासी अयाना रोड मुरादगंज, संतोष पोरवाल, सर्वेश कुमार निवासी लखनपुर, देवेंद्र यादव, रोशन गुप्ता निवासी मुरादगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। (संवाद)
-----------------------
भट्टा मालिक व उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अजीतमल। हमीरपुर के राठ कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उसकी पत्नी सरोज आदि के साथ बतौर पथाई मजदूर वह काम करता है। होली पर मिलने आए उसके पिता अमर चंद व अन्य परिजन बुधवार को वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी भट्टा मालिक और उसका पुत्र भी वहां पहुंच गया।

आरोप है कि वापस जाने की बात को लेकर भट्टा मालिक ने अपने पुत्र के साथ उसकी और उसकी गर्भवती पत्नी सरोज को पीटना शुरू कर दिया। इसमें राजेंद्र की चार माह से गर्भवती पत्नी सरोज घायल होकर गिर पड़ी। पुलिस ने सरोज को इलाज के लिए सीएचसी अजीतमल भेजा था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भट्टा मालिक लाल दुबे और उसके पुत्र गोपाल दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed