{"_id":"696133487e51c1d7f2025c3f","slug":"car-collides-with-truck-youth-dies-cousin-injured-auraiya-news-c-211-1-ka11004-137557-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल
Fri, 09 Jan 2026 10:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
खरीदी गई सेकंड हैंड कार के साथ राहुल। स्रोत: परिजन
अनंतराम (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मुरादगंज के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार तीन युवकों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में दोनों मौसेरे भाइयों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने एक युवक राहुल को मृत घोषित कर दिया। मौसेरे भाई प्रतीक कुमार को सैफई रेफर कर दिया। युवक कानपुर से सेकंड हैंड कार खरीदकर लौट रहा था। परिजन का कहना है कि बेटा कार लेकर घर भी नहीं पहुंच पाया।
जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव दाईपुर निवासी राहुल कुमार (22) पुत्र शिवराम शुक्रवार की सुबह अपने मौसेरे भाई गांव मोहरी निवासी प्रतीक कुमार (20) पुत्र विजय कुमार के साथ सेकंड हैंड कार खरीदने कानपुर गया था। मोहारी निवासी अमन प्रताप उम्र (20) पुत्र जंटर बाबू भी उनके साथ गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम कार लेकर तीनों कानपुर से लौट रहे थे। शाम को करीब सात बजे औरैया की ओर से आ रही उनकी तेज रफ्तार कार मुरादगंज ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों कार में ही फंस गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसमें फंसे युवकों को बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल प्रतीक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया, जबकि अमन को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने राहुल की मौत की सूचना उसके घर वालों को दी। परिजन सूचना मिलते ही अजीतमल के लिए रवाना हो गए। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।