फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collides with divider while trying to save cattle, three injured

Auraiya News: गोवंश बचाने में डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

Mon, 02 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Car collides with divider while trying to save cattle, three injured
बिधूना। रामगढ़ मार्ग पर सोमवार रात गोवंश को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बंथरा निवासी गोपाल प्रताप सिंह (22) अपने पिता सुनेश सिंह (45) और साथी आशुतोष सिंह (21) के साथ कार से औरैया से मुकदमे की तारीख कर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर भिखरा गांव के समीप अचानक एक गोवंश सामने आ गया।
विज्ञापन

पशु को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और सीएचसी बिधूना पहुंचाया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आशुतोष को छुट्टी दे दी, जबकि गोपाल और सुनेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों के परिजन को सूचित कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed