फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collides with bike and van, six injured

कार ने बाइक व वैन में मारी टक्कर, छह घायल

Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike and van, six injured
खड्ड में पडी क्षतिग्रस्त वैन। संवाद - फोटो : AURAIYA
एरवाकटरा। बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर लालपुर के पास में तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार और फिर वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिधूना निवासी नमन सैनी अपने परिजनों के साथ रविवार को वैन से खरपुर, किशनी में चचेरी बहन की चौथी लेने जा रहे थे। बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर लालपुर गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक फिर वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार रूपेश कुमार निवासी उसराहा व शिवम यादव निवासी कैथावा के अलावा वैन सवार सुनील कुमार, आरती देवी, नेहा व विकास निवासीगण बिधूना घायल हो गए। एरवाकटरा थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर रूपेश, शिवम व सुनील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed