फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collided with a pole on the highway due to drowsiness, three injured

Auraiya News: झपकी आने से हाईवे पर पोल से टकराई कार, तीन घायल

Mon, 23 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Car collided with a pole on the highway due to drowsiness, three injured
औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर सोमवार तड़के चालक को झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे पोल से जा टकराई। कार सवार श्रद्धालु वृंदावन से कानपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोपालनगर थाना बिधनू कानपुर निवासी अनिल कुमार (90) तीन रिश्तेदारों के साथ कार से वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन

दर्शन करने के बाद सभी लोग कार से रविवार रात कानपुर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब चार बजे वह औरैया पार कर कानपुर की तरफ बढ़ रहे थे। तभी जनेतपुर गांव के पास प्राइवेट कार चालक दीपक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पोल से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अनिल कुमार, कविता दास (55) व दीपिका राय (43) घायल हो गए। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची इंडियन ऑयल चौकी पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा।

हादसे के कारण हाईवे की एक लाइन पर यातायात प्रभावित होने लगा। तब पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाकर यातायात सामान्य कराया। कार घायलों की बताई जा रही है।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटा दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed