{"_id":"61bcde46cf73950167364e8d","slug":"camp-auraiya-news-knp6701518124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में दी गई विधिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में दी गई विधिक जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। ग्राम पंचायत चिटकापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को सरकार की योजनाओं के साथ ही विधिक जानकारी दी गई।
जिला न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर आयोजित शिविर में ग्राम विकास अधिकारी राजबहादुर मौर्या ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। लेखपाल अमित तिवारी ने राजस्व संबंधी जानकारियां दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. रूबी सिंह ने कोरोना टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।
देवानंद दीक्षित ने विधिक से संबंधित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अभिषेक चतुर्वेदी, प्रीति पाल, संतोष कुमार व वीरेंद्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।