फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   camp

जागरूकता शिविर में व्यापारियों को बताए आयकर भरने के फायदे

Thu, 08 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
camp
औरैया। आयकर विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय अधिकारियों ने शिक्षकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और सीए को आयकर भरने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों को आयकर भरने के फायदों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

जालौन रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में बुधवार को आयकर विभाग के तत्वावधान में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि आयकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रेंज नंबर एक आगरा सीता श्रीवास्तव, आयकर अधिकारी उर्वी धर, आयकर इंस्पेक्टर शुभम जायसवाल, विद्यालय प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि सीता श्रीवास्तव ने कहा कि आयकर भरने से हर व्यक्ति को लाभ मिलेगा। बताया कि आयकर रिर्टन भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। बताया कि जिनकी आय ढाई लाख से अधिक है, अनिवार्य रूप से आयकर रिटर्न भरना अनिवार्य है। इसके बाद अगर रिटर्न भरेंगे तो एक ओर पेनाल्टी लगेगी, दूसरी ओर आयकर विभाग से मिलने वाली विभिन्न छूटों का भी लाभ मिलेगा। प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि सरकार की हर योजना से जनता को लाभ मिलेगा। अहम योजनाओं की तरह ही आयकर भी है। आयकर का लाभ व्यापारी व आम आदमी उठा सकता है। आयकर जमा कर वह देश हित में अपना सहयोग करे। इस कार्यक्रम में कई स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाओं, सीए, अधिवक्ता, व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गीता चतुर्वेदी, ब्रजबिहारी पांडेय, अरविंद सिंह, आशुतोष द्विवेदी, लालजी अग्रवाल, निर्मल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मनोज एमएस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed