फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   caa

भाजपाइयों ने निकाला शांति मार्च

Sun, 12 Jan 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
caa
फोटो 12एयूआरपी14- शांति मार्च की लोकेशन देता एक सिपाही - फोटो : AURAIYA
औरैया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के समर्थन में भाजपा ने रविवार को मंडी समिति में जनजागरण सभा एवं शांति मार्च का आयोजन किया गया। सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कानून मुस्लिम विरोधी नहीं हैं। भाजपा विरोधी दल देश में शांति व्यवस्था भंग कर इस कानून के प्रति लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। सभा के बाद मंडी समिति से नगर पालिका इंटर कालेज तक शांति मार्च निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने नागरिक संशोधन कानून का समर्थन करते हुए लोगों को कानून की जानकारी देने का संकल्प लिया। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून के बारे में विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। यह नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने तीन साल में किसी तरह की हिंसा नहीं होने दी। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक कानून लाकर देश को मजबूती प्रदान करते हुए देश के नागरिक को मजबूती प्रदान करने का काम किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्ष जब थाने में जाते हैं तो पुलिस उन्हें अपराधी की निगाह से देखती है। उनके साथ सही व्यवहार नहीं करती है।
विज्ञापन

सभा को सदर विधायक रमेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, सदर ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव व अजय सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे के अलावा अमरचंद्र राठौर, दिलीप मिश्रा, अनुराग मिश्रा, विशाल शुक्ला, आकाश तिवारी, अनिल गुप्ता, अवधेश सिंह उर्फ पिंकी, श्यामू शुक्ला, ब्रजेश बंधू, प्रेम कुमार गुप्ता, दीपक पुरवार व मनीष भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के बाद नगर पालिका इंटर कालेज तक भाजपाइयों ने तिरंगा व भाजपा के झंडे लेकर शांति मार्च निकाला। शांति मार्च में सबसे आगे भाजपा नेता शांति पूर्वक चल रहे थे। वहीं, पीछे चल रहे युवाओं ने प्रधानमंत्री जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए कई बार पार्टी के बड़े नेताओं ने प्रयास किया, लेकिन उनके जोश के आगे शांत हो गए।

उधर, मंडी समिति से जैसे ही शांति मार्च हुआ, पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। चौराहों, तिराहों व प्रमुख स्थानों पर काफी फोर्स मौजूद रही। नगर पालिका इंटर कालेज तक रास्ते में पड़ने वाले मुस्लिम इलाकों में फोर्स अधिक दिखा। वहीं, रास्ते में मुस्लिमों की दुकानों को पुलिस ने बंद कराते हुए सड़क खाली कराया। सत्तेश्वर तकिया के पास भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। जुलूस में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया गया। शांति मार्च के दौरान एएसपी कमलेश कुमार दीक्षित और एडीएम एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed