फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   By becoming SDM, threatened the head's husband

Auraiya News: एसडीएम बनकर प्रधान पति को दी धमकी

Sat, 24 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
By becoming SDM, threatened the head's husband
औरैया। लखनपुर के प्रधान पति को एक युवक ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नाम से फोन पर धमकी दी। बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर मजिस्ट्रेट ने सीओ को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शनिवार को दो ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुईं। रिकार्डिंग में लखनपुर प्रधान अंजली राजपूत के पति प्रवीण को फोन करने वाला व्यक्ति अपने को मजिस्ट्रेट रमेश यादव बता रहा है। प्रवीण से उनकी शिकायतें मिलने की बात कही। कलक्ट्रेट में आकर मिलने के लिए बोला। इस पर प्रधान पति ने कहा कि उन्हें लग नहीं रहा कि रमेश यादव बोल रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें धमकी दी। यह रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश यादव ने मामला संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि रिकार्डिंग की जांच कराई जा रही है। वहीं, प्रधान पति प्रवीण ने एसडीएम रमेश यादव से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed