फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buses will leave the depot only after fitness check

Auraiya News: फिटनेस जांच के बाद ही डिपो से निकलेंगी बसें

Wed, 24 May 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 24 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Buses will leave the depot only after fitness check
औरैया। इन दिनों भीषण गर्मी के बीच सफर करना परेशानी से भरा रहता है। ऐसे में यदि बस बीच रोड पर बंद हो जाए तो यात्रियों का भटकना पड़ता है और समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसी समस्या न आए इसके लिए रोडवेज डिपो की ओर से नई व्यवस्था अपनाई गई है। कार्यशाला में बस को जांचने के बाद ही रूट पर जाने दिया जाएगा। इसे लेकर कार्यशाला के प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

औरैया रोडवेज डिपो में 67 बसें हैं। जिनमें से 16 बसें बीएस-4 इंजन की हैं। कई बसें पुरानी हो चुकी हैं। जिन्हें मरम्मत के बल पर संचालित किया जा रहा है। गर्मी के चलते इंजन के गर्म होने की संभावना रहती है। लंबी दूरी का सफर करने वाली बसों में यह समस्या ज्यादा होने की संभावना होती है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा होना तय है। बस में खामी न हो इो डिपो से निकलने से पहले पुख्ता किया जाएगा। चालक-परिचालक से लेकर कार्यशाला के प्रभारी इसे रजिस्टर में दर्ज करेंगे। खामी मिलने पर कामगारों द्वारा बस की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद ही डिपो से बस की रवानगी होगी। रोजाना इस कार्य की मानीटरिंग भी होगी। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि गर्मी में लोगों को सफर के दौरान असुविधा न उठानी पड़े इसे लेकर व्यवस्था बदली गई है। प्रत्येक बस को जांचने के बाद ही डिपो से रवाना किया जाएगा। इसमें इंजन, टायर के साथ अन्य तकनीकी खामियां देखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed