{"_id":"68dd68e222d2d14ae90cfa62","slug":"bus-service-on-achalda-bidhuna-route-halted-passengers-upset-auraiya-news-c-12-1-knp1085-1284815-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बस सेवा ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अछल्दा-बिधूना मार्ग पर बस सेवा ठप, यात्री परेशान
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा से बिधूना की 20 किमी दूरी तय करने के लिए बसों का संचालन ठप है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन तक पहुंचने का एकमात्र साधन ऑटो हैं। इससे इनसे सफर कर लोगों को जोखिम उठाना पड़ता है।
क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार, मोनू सिंह, गीता देवी, राजेंद्र सिंह भदौरिया,दिनेश सिंह व लक्ष्मण सिंह आदि का कहना है कि ऑटो चालक मानक से अधिक सवारियां बैठाते हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऑटो वाले अब बसें बंद होने से 50 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि फफूंद से छोटी रोडवेज बसों को बिधूना होते हुए चलाया जाए। इससे यात्रियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
डिपो एआरएम अर्पणा मीनाक्षी ने बताया कि अछल्दा में पुल पर हाईटगेज लगा है। इस लिए बसें नही निकाल पा रही हैं। पुल बनने के बाद कोई व्यवस्था की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार पलटने से दंपती घायल, बच्चा बचा
फोटो-01एयूआरपी02- हाईवे पर पलटी पड़ी कार। संवाद
- हाईवे पर होटल के पास हुआ हादसा
- पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस अस्पताल ले गई। साथ में मौजूद बच्चा बच गया। दंपती आगरा से घर जा रहे थे।
जनपद जालौन की कोतवाली व कस्बा उरई के मोहल्ला नई बस्ती पटेल नगर निवासी नीरज पत्नी प्रियंका और बच्चे के साथ आगरा किसी काम से गए थे। मंगलवार शाम कार से सभी वापस आ रहे थे। तभी कानपुर-इटावा हाईवे स्थित अमरदीप होटल के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि दंपती के साथ मौजूद बच्चा बच गया। सूचना पर निझाई चौकी प्रभारी जितेंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे दंपती व बच्चे को बाहर निकालकर शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए।
वहां से दंपती को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि कार पलटने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया था। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
शोहदा गिरफ्तार
दिबियापुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को एक मनचले भट्ठा बस्ती निवासी योगेंद्र सिंह को नहर पुल से गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह रोड के पास बने मकान के पास आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। (संवाद)