फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bus crashed into the container, two dozen injured

कंटेनर से टकराई बस, दो दर्जन यात्री घायल

Thu, 21 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Thu, 21 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus crashed into the container, two dozen injured
कोतवाली में खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
चालक को झपकी आने से गुरुवार की भोर नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गईं। टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर होटल के आस पास के लोग दौड़े और उन्हें बस से निकाला। सूचना पर एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से आधा दर्जन लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवहन निगम हाथरस डिपो की बस इटावा से औरैया की ओर जा रही थी। गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे बस अजीतमल क्षेत्र के मुरादगंज हाईवे पर स्थित एक ढाबे के सामने पहुंची। उसी समय चालक को झपकी आ गई। इससे बस ढाबे के पास खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में बस का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान सवारियां बस में सो रही थी। टक्कर से नींद खुली तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ढाबे पर सो रहे अन्य लोग जाग गए और घायलों की मदद को दौड़ पड़े। उन्होंने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


 सूचना पर अजीतमल कोतवाल अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अजीतमल सीएचसी में भर्ती आठ घायलों में से छह को गंभीर हालत में सैंफई रेफर किया गया है। सीएचसी में अरविंद(40) पुत्र वीपी सिंह निवासी आगरा, राजेंद्र कुमार (45) पुत्र छोटेलाल निवासी नौबस्ता कानपुर, बलराम (55) पुत्र सोनेलाल जालौन, नेम सिंह (22) पुत्र पूरन सिंह मथुरा, अमित (17) कुमार पुत्र ओमप्रकाश कुशीनगर, हरीकांत त्यागी (43) पुत्र नरसिंह आगरा, लालाराम (58) पुत्र जयश्रीराम बदलपुर जौनपुर, प्रकाश (45) पुत्र ब्रहमपाल हाथरस कोे भर्ती कराया गया था। वहीं चालक को गंभीर हालत में सैंफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व स्थानीय लोगों ने किया सराहनीय काम
बस की टक्कर जबरदस्त थी। अगर गंभीर हालत यात्रियों को तुरंत इलाज न मिलता तो घटना की स्थिति कुछ और होती। मगर ढाबे पर मौजूद लोगों ने सराहनीय काम किया। तुरंत दौड़कर घायलों को बस से निकाला। उधर अजीतमल कोतवाल अखिलेश मिश्रा भी समय से पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से गंभीर घायलों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed