{"_id":"5852dc784f1c1b0c71649960","slug":"bus-collision-killed-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
मृतक सरला की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल से रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने गांव छिबरामऊ जा रही महिला की बस की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर बेला पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करा लिया। चालक व परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया है।
कन्नौज जिले के प्रेमपुर छिबरामऊ निवासी सरला(52) देवी पत्नी रामशरन बुधवार को सहार क्षेत्र के गांव बरकशी में अपने ननिहाल आई थीं। गुरुवार को वह अपने मामा के लड़के सुशील कुमार के साथ बाइक से छिबरामऊ लौट रही थीं। वह कस्बे से बाइक से निकलेे तभी दिबियापुर से बेला जा रही प्राईवेट बस तेजी से निकली।
बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुशील कुमार सड़क से दूर जा गिरा। जबकि महिला सड़क पर गिर पड़ी। चालक बस भगा ले गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बेला में बस को पकड़ लिया जबकि चालक व परिचालक फरार हो गए। गंभीर घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सुशील कुमार ने बस चालक के खिलाफ बेला थाने में तहरीर दी है।