फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bundelkhand Expressway engineer beaten up and robbed

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के इंजीनियर को पीटकर लूटा

Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand Expressway engineer beaten up and robbed
अछल्दा थाने में तहरीर देने आए इंजीनियर रजत सोलंकी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के इंजीनियर के साथ शनिवार सुबह आठ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि लुटेरों ने पीटकर सोने की चेन व 11,300 रुपये छीन लिए। शोर सुनकर कर्मचारी दौड़े तो लुटेरे बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस बाइक बरामद कर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कासगंज निवासी इंजीनियर रजत सोलंकी इन दिनों बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे हैं। रजत ने शनिवार दोपहर अछल्दा थाने में तहरीर दी कि सुबह दस बजे वह अछल्दा के गांव नगला विधि के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य देख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चार बाइकों पर सवार आठ लोग आए और मारपीट कर सोने की चेन व 11,300 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

शोर मचाने पर कर्मचारी मदद के लिए दौड़े तो बाइक सवार भागने लगे। कर्मचारियों ने भाग रहे लुटेरों का पीछा किया। तभी एक बाइक का गांव वीसरमऊ के पास पेट्रोल खत्म हो गया और कर्मचारियों को पीछे आता देख वह पीछे बैठे साथी समेत बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। बरामद बाइक के नंबर व चेचिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही लूटपाट व मारपीट करने वाले गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed