{"_id":"66ae75e02c99b298860b596b","slug":"bulldozer-fired-in-sehud-one-hectare-government-land-was-vacated-auraiya-news-c-211-1-aur1006-115113-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेहुद में चला बुलडोजर, एक हेक्टेयर सरकारी जमीन कराई गई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेहुद में चला बुलडोजर, एक हेक्टेयर सरकारी जमीन कराई गई खाली
विज्ञापन
औरैया। वैसुंधरा से लेकर सेहुद समेत सात ग्राम पंचायतों में फर्जी व अमान्य तरीके से पट्टा पाकर कीमती जमीनों पर लोगों के काबिज होने का मामला सामने आया तो प्रशासनिक अमला एक्शन मोड पर आ गया है। शनिवार को सेहुद पहुंचे में बुलडोजर से अवैध प्लाटिंग तोड़ी गई। पैमाइश करते हुए एक हेक्टेयर जमीन को सुरक्षित किया गया।
सदर एसडीएम राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार अविनाश कुमार समेत राजस्व लेखपाल जय प्रताप समेत दो तीन थानों के फोर्स समेत सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह बुलडोजर के साथ सेहुद गांव पहुंचे। यहां पैमाइश शुरू हुई। एक हेक्टेयर जमीन की पैमाइश हुई। इसमें कुछ जगह प्लाटिंग पाई गई। इस पर बुलडोजर से अवैध प्लाटिंग को ढहा दिया गया। भारी संख्या में इस दौरान लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। एडीएम कोर्ट से जारी हुए आदेश के क्रम में पुलिस व प्रशासनिक अमला यहां पहुंचा था।
एडीएम कोर्ट से जारी हुए आदेश में 230 लोगों के पट्टा आवंटन निरस्त किए गए हैं। फर्जी तरीके से जमीन पर काबिज हुए लोगों पर बेदखली की कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में कई भवन भी आ रहे हैं। ऐसे में पहले दिन सदर तहसील प्रशासन की ओर से महज एक हेक्टेयर सरकारी जमीन को सुरक्षित किया जा सका। कई पक्के आवास भी इस जद में आ रहे हैं। कई लोगों ने जमीन पर काबिज होकर दूसरों को भी बेच दिया है। इन मकानों पर नोटिस चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध निर्माण न हटाने पर इन्हें तोड़ा भी जाएगा। सेहुद की कीमती जमीन पर काबिज इन लोगों को लेकर जिलेभर में तमाम तरह की चर्चाओं का दौर भी चलता रहा। पुलिस प्रशासन के आगे कोई उफ तक नहीं कर सका। कुछ लोग पहुंचे, जिनका कहना था कि फला युवक से यह प्लाॅट खरीदा है। इस पर अधिकारियों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- --
‘शनिवार को दिनभर चली कवायद के दौरान एक हेक्टेयर सरकारी जमीन को खाली कराया गया है। यहां पर गलत तरीके से पट्टे लेकर लोग काबिज हो गए थे। एडीएम कोर्ट से जारी हुए आदेश के बाद यह जमीन ग्राम सभा में दर्ज की गई है। बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। लगातार अभियान चलाकर 230 प्लाटों को खाली कराया जाएगा। जहां पक्के मकान बने हैं, वहां नोटिस चस्पा किए जाएंगे। मलवा न हटाने पर उन्हें ढहाया जाएगा।’
-राकेश कुमार, सदर एसडीएम

बोले जिम्मेदार