फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Building ready, soon GGIC Dibiyapur will get modern laboratories

Auraiya News: भवन तैयार, जल्द जीजीआईसी दिबियापुर को मिलेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं

Sun, 30 Nov 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Building ready, soon GGIC Dibiyapur will get modern laboratories
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से स्कूलों को संवारने की कवायद जारी है। इस प्रयास में दिबियापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को तीन आधुनिक प्रयोगशालाएं मिलने जा रही हैं। इनके भवनों का निर्माण पूर्ण हो गया है। स्कूल को एक सभागार कक्ष भी मिलेगा।
विज्ञापन

दिबियापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगभग 400 छात्राएं पढ़ रही हैं। भवनों की कमी के चलते यहां पर पिछले कई सालों से प्रयोगशालाएं बदहाल स्थिति में थीं। इन्हें बेहतर बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की तीन प्रयोगशालाओं की सौगात दी गई। एक साल पहले जारी हुए 24 लाख के बजट से तीन भवनों का निर्माण किया गया। साथ ही एक सभागार कक्ष का निर्माण अलग से किया गया। अब यह भवन बनकर तैयार हैं। इन भवनों को अब स्कूल प्रशासन के हैंडओवर किया जाना शेष है। इस कवायद के बाद अब प्रयोगशाला संबंधी सामग्री भी खरीदी जाएगी। इसके लिए जरूरी इंतजाम शुरू किए गए हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि जीजीआईसी दिबियापुर में प्रयोगशालाओं के भवन बनकर तैयार हैं। जल्द ही इन्हें हैंडओवर किया जाएगा। साथ ही प्रायोगिक गतिविधि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed