फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   budhwa mangal celibrated

जय हनुमान ज्ञान गुरु सागर, जय कपीस तिहुँ लोक उजागर

Tue, 14 Sep 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
budhwa mangal celibrated
सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भोग लगाते महंत बालयोगी बाबा राम प्रियदास। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। बुढ़वा मंगल पर दिबियापुर के हनुमान मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। संकट मोचन के दरबार में भक्तों ने माथा टेककर सुख समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में देर रात तक कार्यक्रम हुए। सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम बार जैसे भक्ति गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में सजावट शुरू हो गई। जय हनुमान ज्ञान गुरु सागर, आरती कीजै हनुमान लला की समेत भक्तिगीत गूंजते रहे। भक्तों ने मंदिरों में पुए का भोग लगाकर और झंडे और घंटे चढ़ाकर मन्नत मांगी। सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महंत बालयोगी बाबा राम प्रियदास व भक्त धीरज शुक्ला ने व्यवस्था संभाली। यहां हवन व प्रसाद वितरण किया गया। मेले में लोगों ने खरीदारी की। भंडारे में आदर्श यादव, सोनू यादव आदि ने सहयोग किया। पुराने पेट्रोल पंप के पास दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर विशेष सजावट की गई।
विज्ञापन

फफूंद (औरैया)। बुढ़वा मंगल पर कस्बे के प्रसिद्ध प्राचीन संकट मोचन महावीर धाम पर सुंदरकांड का पाठ व हवन पूजन किया गया। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान व गणेश जी की मूर्तियों का शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ग्यारह बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में लग गई। मंदिर में एक बार में पांच लोगों को ही प्रवेश दिया गया। दुर्गा मंदिर, शनिदेव मंदिर, शिव मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में महिलाओं ने खरीदारी की। कस्बे के ही मुरादगंज तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर व शिव मंदिर में भी सजावट की गई। पुजारी अशोक बाजपेयी, समिति के अध्यक्ष सत्यदेव दीक्षित, मंत्री दयानारायण मिश्रा, उमेश अवस्थी, अजय अवस्थी, अशोक दुबे, शिवम चौबे, मोनू अग्निहोत्री, विवेक अग्निहोत्री, राजू पांडेय, भरत अग्रवाल, श्यामू मिश्रा, नवीन दीक्षित आदि ने सहयोग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed