{"_id":"5d66cb0b8ebc3e015e1b4b83","slug":"brother-killed-ax-in-brother-s-fight-death-auraiya-news-knp5102075168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के बीच हुई लड़ाई में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के बीच हुई लड़ाई में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी मारी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ों तक जा पहुंचा। बड़े भाई ने मझले को कुल्हाड़ी मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि विवाद में शौचालय आवंटन का मामला भी सामने आ रहा है।
ग्राम भरसेन निवासी सर्वेश (28) पुत्र गेंदालाल व उसके बड़े भाई के बच्चों के बीच बुधवार की रात लगभग पौने नौ बजे खेल-खेल में हुई धक्का मुक्की के बाद झगड़ा हो गया। दोनों के परिजन भी एक दूसरे से उलाहना देने के दौरान झगड़ने लगे। आरोप है कि गुस्से में आकर बड़ा भाई घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी ले आया। इससे पहले कि सर्वेश कुछ समझ पाता, उसने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। सर्वेश बुरी तरह से लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी हो गई है। घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की जा रही है। दो बातें निकलकर सामने आ रही हैं। एक तो शौचालय आवंटन का विवाद बताया जा रहा है, दूसरा बच्चों के बीच हुए विवाद का। परिजनाें की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार हो गया है।