{"_id":"0562e4c95032f962d3a62269cb76866f","slug":"brother-danced-in-procession-of-tv-serial-chidiyaghar-ki-chuia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चिड़ियाघर’ की ‘चुहिया’ अपने देवर की बारात में नाची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चिड़ियाघर’ की ‘चुहिया’ अपने देवर की बारात में नाची
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब टीवी के बहुचर्चित सीरियल चिड़ियाघर में चुहिया चौहान का रोल अदा कर रहीं त्रिशिखा त्रिपाठी ने अपने देवर की शादी में दिबियापुर पहुंचकर जमकर मस्ती की। उन्होंने बारात में जमकर डांस किया। बच्चों एवं युवतियों में उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सी रही। हालांकि त्रिशिखा ने भी किसी को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विभिन्न टीवी सीरियलों में काम करने वाली त्रिशिखा त्रिपाठी, फफूंद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रह चुके आरसी त्रिपाठी के बेटे आशीष त्रिपाठी की पत्नी हैं। इस समय वे सब टीवी के प्रमुख एवं बहुचर्चित सीरियल चिड़ियाघर में चुहिया चौहान का किरदार अदा कर रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात वे अपने देवर अवनीश की शादी में पहुंचीं। उन्होंने रेलवे कालोनी स्थित अपने घर से भगवतीगंज स्थित सरस्वती विद्या रिसोर्ट तक निकली देवर की बारात में कई बार डांस किया। गेस्ट हाउस पहुंचने पर कई बच्चों एवं युवतियों में उनके साथ फोटो खिचवाने की होड़ सी मच गई। उन्होंने सभी के साथ फोटो खिचवाई।
विज्ञापन