{"_id":"57449f954f1c1b642c690de7","slug":"broken-electric-pole-76-350-villages-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के 76 पोल टूटे, 350 गांवों की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के 76 पोल टूटे, 350 गांवों की बिजली गुल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 25 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर असेनी के बीच तारों के ऊपर गिरे पड़े पेड़
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात तेज आंधी के साथ आई बरसात में काफी नुकसान हुआ। असेनी सबस्टेशन से दिबियापुर और ग्रामीण फीडरों के 76 खंभे टूट गए। इससे दिबियापुर, बेला, हरचंदपुर फीडरों से संबंधित लगभग 350 गांवों की पूरी रात गुल रही। मंगलवार शाम तक 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर ली गई। शेष 150 गांवों की बिजली बुधवार तक शुरू होने की उम्मीद है।
सोमवार की रात आई तेज आंधी से दिबियापुर, बेला, हरचंदपुर, विश्वबैंक नंबर एक एवं विश्वबैंक नंबर दो फीडरों से जुड़े गांवों एवं कस्बों को बिजली आपूर्ति के लिए लगे 76 खंभे टूट गए। तारों के ऊपर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे सोमवार को पूरी रात दिबियापुर, बेला, हरचंदपुर कस्बों समेत लगभग 350 गांवों में बिजली नहीं आई। अवर अभियंता वितरण खंड राजेश कुमार के अनुसार मंगलवार की दोपहर दिबियापुर के भगवतीगंज एवं लगभग 200 गांवों की बिजली आपूर्ति पूर्ववत प्रारंभ कर ली गई है।
हालांकि ककराही बाजार की बिजली आपूर्ति मंगलवार देर शाम तक नहीं आई। उन्होंने बताया कि अभी तक बिजली का कोई टूटा पोल नहीं बदला जा सका है। जहां तक पोल ठीक थे वहां तक के गांवों की बिजली शुरू करा दी गई है। बताया कि विश्वबैंक नंबर 2 फीडर के 40 पोल, हरचंदपुर फीडर में 10, विश्वबैंक 1 के 17 पोल, नौगवां फीडर के 6 पोल, दिबियापुर के 2 पोल टूटे हैं। दावा किया कि बुधवार को शेष सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रारंभ कर ली जाएगी। इधर, रामगढ़ में किसान साईं सेवा केंद्र के पास गुजरने वाली एलटी लाइन में लगे बिजली का ट्रांसफार्मर मय खंभों के गिर गया।
विज्ञापन
दीवार गिरने से युवक गंभीर, कई जानवर मरे
दिबियापुर। ग्राम लखनो के मजरा चांदपुर में आंधी के बीच गिरी मुर्गी फार्म की दीवार में दबकर एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। ग्राम चांदपुर में मुर्गी फार्म की दीवार गिरने से नीतू पुत्र रामप्रकाश गंभीर घायल हो गया। इधर, गांव मढ़ाला में गीता देवी पत्नी रणधीर सिंह फौजी के मकान की दीवार गिरने से चार बकरी एवं एक भैंस दबकर मर गई। जबकि हरचंदपुर में प्रधानपति राजू दुबे की दूध डेयरी की 80 फुट लंबी दीवार गिर गई। इसमें दबकर एक गाय एवं बछिया मर गई। सहायल थाना के थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि आंधी से कुआं के ऊपर पड़ी छत ढह गई। आरओ मशीन, फ्रीजर भी क्षतिग्रस्त हो गया।