फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brijesh laid the seed of the house

उजड़ गया बृजेश के घर का वंश

Sun, 14 Aug 2016 11:55 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 14 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Brijesh laid the seed of the house
बृजेश के घर की रोती विखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लछियामऊ गांव में हुए हादसे ने एक परिवार का वंश ही खत्म कर दिया। बृजेश अपने दो बेटों के साथ एचटी लाइन के तार को हटवाने लगा था। अचानक लाइट आने से तीनों की मौत हो गई। जैसे ही बृजेश के घरवालों को पता लगा तो बृजेश के मां-बाप चिल्लाते चिल्लाते बेहोश हो गए। वहीं बृजेश की पत्नी के सामने तो पहाड़ ही टूट गया एक तरफ उसके पति की लाश पड़ी थी तो दूसरी तरफ उसके दो बेटों की।
विज्ञापन

बृजेश कुमार प्रजापति गांव में खेती करके गुजर बसर करता है। उसके दो बेटे श्याम ू(18), शिवम (12) व एक बेटी सोनम (16) है। शनिवार की देर शाम सभी लोग घर के बाहर बैठे थे। उसी समय तार टूटने पर शट डाउन लिया गया और गांव के ही लाइनमैन गुड्डू जब तार हटा रहा था तो तार हटाने में उसने सहायता मांगी तो बृजेश अपने दोनो बेटों के साथ उसकी मदद करने पहुंच गया।
विज्ञापन


 पांच मिनट में गई पांच जान
औरैया। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही ने रविवार की शाम पांच लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी। बताया जाता है कि नौगवां फीडर से लछियामऊ गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। तार टूटने की सूचना संविदाकर्मी गुड्डू को दी गई। गुड्डू ने असेनी के एसएसओ से बिजली का शट डाउन ले लिया। मृतक गुड्डू संविदा पर बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर है। बिजली केंद्र पर तैनात एसएसओ अमित कुमार ने लछियामऊ निवासी मृतक बृजेश कुमार के शट डाउन मांगने पर पहले तो आपूर्ति बंद कर दी लेकिन बाद में पांच मिनट बाद ही फिर से शुरू कर दी। लेकिन इस पांच मिनट के अंतराल में पांच लोगों की ओर से हाथ में सड़क पर गिरा पड़ा एचटी लाइन का तार उठाया जा चुका था। जिससे आपूर्ति शुरू होते ही एक साथ पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 युवक की मौत से नहीं लिया गया सबक
औरैया। डीएम के गोद लिए गांव में बिजली विभाग की लापरवाही इतनी चरम सीमा पर होने के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पांच लोगों की मौत से पहले से एक माह पहले एचटी लाइन गिरने से गांव के ही युवक पंकज कुमार (25) पुत्र रामसेवक की मौत से न तो विभागीय अधिकारियों ने ही कोई सबक लिया और न ही डीएम की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए गए।  

जेई का बयान भ्रमित करने वाला
इस मामले में जब असैनी के जेई राजेश कुमार से बात की तो बोले कि शट डाउन शुरू होने से पहले ही उक्त पांचों लोगों ने तार को हाथ में पकड़ लिया था। अगर इनकी बात पर गौर करे तो यह संभव ही नही है। क्योंकि गुड्डू ने लाइन हटाते वक्त लोगों से मदद मांगी थी। क्योंकि पहले गुड्डू ने ही लाइन को हटाने की कोशिश की थी तब बिजली नही थी।

घटनाक्रम समयानुसार
घटनाक्रम                        समय
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा                 5 बजकर 30 मिनट
बिजली घर को दी सूचना                 5 बजकर 40 मिनट
बिजली कर्मियों ने की सप्लाई बंद              6 बजकर 02 मिनट
ग्रामीण लाइन हटाने में जुटे                 6 बजकर 15 मिनट
बिजली घर से हुई सप्लाई चालू                  6 बजकर 30 मिनट
घटना से गांव मे मचा कोहराम                      6 बजकर 40 मिनट
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम                  7 बजकर 05 मिनट
जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची           7 बजकर 15 मिनट
आर्थिक सहायता का डीएम ने दिया आदेश          7 बजकर 55 मिनट
जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे                         8:00 बजे

एसडीएम पहुंचे                                     8:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed