फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bridge will be built on Sengar river in Chichauli for Rs 12.59 crores, Rs 6.29 crores released

Auraiya News: चिचौली में सेंगर नदी पर 12.59 करोड़ से बनेगा पुल, 6.29 करोड़ जारी

Sat, 02 Mar 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Sengar river in Chichauli for Rs 12.59 crores, Rs 6.29 crores released
गोपाल शंकर पोरवाल
विज्ञापन


दिबियापुर। शासन ने विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर ककोर से जालौन सीमा तक सड़क फोरलेन चौड़ीकरण की ओर एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। शुक्रवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए चिचौली में सेंगुर नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।
1259.90 लाख रुपये (12.59 करोड़ रुपए) की लागत से बनने वाले पुल के लिए 629.95 (6.29 करोड़ रुपये) लाख रुपए अवमुक्त कर दिए हैं। जनवरी में इस पुल के निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने की जानकारी संवाद न्यूज एजेंसी ने दी थी।
विज्ञापन


दो पड़ोसी जनपदों के जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ने की योजना के तहत पीडब्ल्यूडी ने जालौन सीमा से लेकर ककोर तक विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव शासन में भेजा था। इसी परियोजना के तहत पांच दिसंबर 2023 को यमुना नदी पर 151 करोड़ रुपए से बनने वाले पुल के लिए शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 22.69 करोड़ रुपए भी जारी कर दिए गए हैं। यमुना नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। अब शासन ने चिचौली में सेंगर नदी पर एक टू लेन पुल के निर्माण के लिए शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार सेंगर नदी पर सेतु एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य हेतु कुल लागत 1259.90 लाख रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 629.95 लाख रुपए की राशि अवमुक्त कर दी गई है।
इसके लिए सेतु निगम को कार्यदाई संस्था बनाया गया है। सेतु निगम अधिकारियों ने बताया कि सेंगुर नदी पर दिबियापुर से औरैया जाते समय दायीं ओर पुराना अनुपयोगी पुल बना हुआ है। इसके साथ ही झांसी की ओर से गिट्टी मौरंग आदि लादकर लाने वाले ट्रकों, डंपरों की संख्या अधिक होती है। इसलिए दिबियापुर से औरैया जाते समय बायीं ओर नया पुल बनाया जाना प्रस्तावित है।
इधर, पुल के लिए शासनादेश जारी होने के बाद अब कार्यदाई संस्था जल्द से जल्द निर्माण शुरू करना चाहती है। इसका कारण अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगना बताया जा रहा है।



इंसेट---

फोरलेन सड़क के लिए शासनादेश का इंतजार

ककोर से औरैया तक सड़क फोरलेन किए जाने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक इसके लिए शासनादेश जारी न हो पाने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। औरैया में यमुना नदी पुल एवं सेंगर नदी पर पुल के निर्माण के लिए शासनादेश जारी होने एवं धनराशि अवमुक्त होने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही आचार संहिता लागू होने से पहले सड़क फोरलेन किए जाने के लिए शासनादेश जारी हो जाएगा।






वर्जन

शुक्रवार को सेंगर नदी पर नया पुल बनाने के लिए शासनादेश जारी हो गया है और धनराशि भी अवमुक्त हो गई है। जल्द ही आचार संहिता लगने से पहले कार्यदाई संस्था सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed