{"_id":"66296c47b68116c9ee0233c8","slug":"brakes-applied-when-cat-crosses-road-cars-collide-two-wedding-guests-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111372-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिल्ली के रास्ता काटने पर मारी ब्रेक, कारों में भिडंत, दो बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिल्ली के रास्ता काटने पर मारी ब्रेक, कारों में भिडंत, दो बराती घायल
विज्ञापन
अजीतमल। अंधविश्वास के चलते दो कारों में भिडंत हो गई। क्षेत्र के हाथीराजन के पास बुधवार की सुबह बिल्ली के रास्ता काटने पर आगे चल रही कार ने ब्रेक मारी इस पर पीछे की कार उससे जा भिड़ी। हादसे में दो अलग-अलग बरातों में कार जा रहे दो बराती घायल हो गए। घायलों को अजीतमल सीएचसी पहुंचाया।
क्षेत्र के गांव भूरेपुर कला निवासी हरी सिंह सेंगर के पुत्र पवन सेंगर की बरात मंगलवार को विलावा गांव में गई थी। फफूंद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव से राम विलास पुत्र राजन की बरात अयाना थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में आई थी। दोनों बरात से अलग-अलग कारों में बराती बुधवार की सुबह अपने घर लौट रहे थे।
रास्ते में हाथीराजन के समीप जब लक्ष्मणपुर गांव से वापस लौट रहे कार सवार भोले ने बिल्ली को रास्ता काटता देख गाड़ी में ब्रेक लगा दिए। अचानक से आगे जा रही कार में ब्रेक लगने से पीछे से विलावा गांव से लौट रहे दूसरी कार सवारों की पीछे से भिड़ंत हो गई। इस घटना में इंद्रपाल सिंह, अरविंद सिंह निवासी कानपुर नगर घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी राहगीरों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।