फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brahmin society will protest if no action is taken

Auraiya News: कार्रवाई न होने पर आंदोलन करेगा ब्राह्मण समाज

Mon, 23 Jun 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Brahmin society will protest if no action is taken
देवकली परिसर में बैठक करते ब्राह्मण समाज के लोग। - फोटो : देवकली परिसर में बैठक करते ब्राह्मण समाज के लोग।
औरैया। गौहानी कलां प्रकरण पर प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत पड़े ब्राह्मण समाज ने अब आंदोलन की हुंकार भरी है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य पर सोशल मीडिया के जरिए समाज में अशांति फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रोका नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को देवकली परिसर में परशुराम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि गत दिनों अजीतमल के गौहानी कलां गांव में प्रधान राजेश तिवारी व पुत्रों पर हमला किया गया था। बाद में पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य एक महिला नेता ने फर्जी तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ब्राह्मण समाज ने इसकी निंदा की। प्रशासन के आग्रह पर समाज के लोगों ने मामले को शांत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पिछड़ा वर्ग की सदस्य ने भड़काऊ बयान व सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फिर से मामले में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज ने प्रशासन से मांग की कि भड़काऊ पोस्ट डालने वाली नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने चेताया कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो जिले में बड़ा आंदोलन होगा।
बैठक में भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी, परशुराम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी, जीत कुमारी दुबे, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, विनोद दुबे मौजूद रहे।

इनके अलावा राजकुमार दुबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे, दिनेश मिश्रा, आदित्य चतुर्वेदी, कृष्ण चंद्र सावरन, अनुराग शुक्ला व कृष्णमोहन चतुर्वेदी सहित सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed