फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Both sides filed reports of looting and looting against each other

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट एवं लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई

Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Both sides filed reports of looting and looting against each other
दिबियापुर (औरैया)। सोमवार को वारसी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन एवं सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद एवं मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट एवं लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को वारसी पेट्रोल पंप पर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर कलक्टरी रोड निवासी नत्थू सिंह यादव का सेल्समैन के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में पेट्रोल पंप के सेल्ममैन श्याम चंद्र पाठक ने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नत्थू सिंह यादव, अर्पित यादव, नीलेश, पंचू एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं 12800 रुपये छीन ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नत्थू सिंह यादव ने सेल्समैन श्याम, प्रभात के साथ तीन सेल्समैनों एवं दो मैनेजरों के खिलाफ मारपीट एवं लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही एक अन्य रिपोर्ट में कार में तोड़फोड़ की भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस संबंध में दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि जांच में मामला आपसी मारपीट का है। दोनों पक्षों के चार लोगों श्याम चंद्र, प्रभात, अर्पित एवं शिवम को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed