{"_id":"894e37564cebd11099ca8e8a66bf0563","slug":"booth-walked-out-of-the-office-sector-commander-and-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद से हटे सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद से हटे सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने मासिक बैठक में तीनों विधान सभाओं के सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों को हटाए जाने के प्रदेश नेतृत्व के निर्णय से अवगत कराया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने बताया कि बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों के चयन में बहुत सावधानी बरती जाए। उन्होंने इन पदाधिकारियों के चयन के लिए पार्टी विधायकों, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रमुख पार्टी जनों से सहयोग किए जाने की अपील की।
विज्ञापन
कहा कि इन पदों पर ईमानदार व निष्ठावान तथा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता का ही चयन किया जाएगा। यादव ने सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों के चयन में एक बूथ बीस यूथ के सिद्धांत का पालन करने के निर्देश दिए। इसमें महिलाओं की भी भागेदारी सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
जिला महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त पत्र पढ़कर सुनाया, जिसमें तीनों विधानसभाओं के सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों को पद से हटाए जाने का आदेश जारी किया गया है।
बैठक में बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता पूर्व मंत्री ठाकुर भोला सिंह, शफीक खां ठेकेदार, जिला मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, अनवर सिंह यादव, अनवार हसन, हाफिज अब्दुल सत्तार, धन देवी यादव, रेखा वर्मा, गीता गुप्ता, ओके चौधरी, मोहम्मद आमीन, बबलू यादव, टिल्लू राजपूत, रवींद्र पोरवाल, रामशंकर निषाद आदि सपाई मौजूद रहे।