{"_id":"0e6d20bad8e13ae0a1fe11245a9635ea","slug":"booth-par-jao-poliyo-draap-pilao-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर जाओ, पोलियो ड्राप पिलाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर जाओ, पोलियो ड्राप पिलाओ
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 21 फरवरी को आयोजित पल्स पालियो दिवस को लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने जनजागरूकता रैली निकाली। इसमें बच्चों ने बैनर, पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की अपील की।
शहर के पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर से पल्स पालियो जागरूकता रैली का शुभारंभ डीएम माला श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से 0-5 वर्ष के बच्चों को ड्राप पिलाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की अपील की। बैंडबाजों के धुन के बीच रैली सुभाष चौक चौराहे पर पहुंची।
यहां सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने अभियान में सहयोग करने की अपील की। रैली में शामिल पषिदीय, निजी व श्री गोपाल इंटर कालेज के बच्चों ने बैंड की धुन के साथ प्रतिभाग कर लोगों को जागरूक किया। सुभाष चौक चौराहे से होती हुई रैली संजय गेट चौराहा, इटावा रोड होते हुए सीएमओ कार्यालय परिसर में खत्म हुई।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने बताया कि इस चक्र के पोलियो अभियान में लक्षित सभी बच्चों को शतप्रतिशत पोलियो की खुराक पिलाने का इंतजाम किया गया है। रैली मेंएसीएमओ डा. विनोद सागर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/डीसीएमओ डा. अशोक कुमार, डीसीएमओ डा. आरए कटियार, डीसीएमओ डा. हरीश द्विवेदी, डीटीओ डा. श्याम सूरी, डीएमओ डा. आजाद, डा. वेदप्रकाश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सहित समाज सेवी संस्था के डा. सर्वेश आर्य, ज्ञान सक्सेना, टीचर अरुण गुप्ता ने प्रतिभाग किया।
रविवार को खुले रहेेंगे परिषदीय स्कूल
औरैया। आगामी 21 फरवरी को पल्स पोलियो दिवस को लेकर डीएम के निर्देश पर जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे। जानकारी देते हुए बीएसए राजेश कुमार श्रीवास ने विद्यालयों के एमडीएम प्रभारियों को उक्त दिवस में नियमानुसार मध्यांहन भोजन योजना संचालित करने के निर्देश दिए।