फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bolero hit Poles, Fire

खंभे से टकराई बोलेरो में लगी आग

Fri, 29 Apr 2016 11:15 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 29 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bolero hit Poles, Fire
कार में लगी आग - फोटो : amar ujala beuro
थाना क्षेत्र के कन्नौज-बेला मार्ग पर स्थित 11 हजार लाइन के खंभे से बोलेरो कार टकरा गई। कार के ऊपर तार गिर जाने से उसमें आग लग गई। आग ने गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे एक बोलेरो कार हाईटेंशन पोल से टकरा गई। कार के टकराते ही बिजली की लाइन उसके ऊपर गिर गई। इससे कार में आग लग गई। किसी तरह से कार सवार बच निकले। सूचना पर पहुंचे बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई। कार में आग लगी देख हड़कंप मच गया। गांव वालों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। अग्निकांड में गांव के रघुवीर शाक्य व अरूण कुमार के कटी रखी गेहूं की फसल को राख कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार व गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। पीड़ित रघुवीर शाक्य ने बताया कि अग्निकांड में उसका बगीचा एवं गेहूं की कटी फसल जलकर राख हो गई है। समाचार लिखे जाने तक कार स्वामी की ओर कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया था। इस संबंध में बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन अग्निकांड में दो किसानों की कटी रखी फसल जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में चार पशुओं की मौत
अछल्दा। कूप में आग लग जाने से वहां पर बंधी एक भैंस व तीन बकरियां जलकर मर गईं। थाना क्षेत्र के गांव चंदनबन पुरवा में देवेंद्र कुमार पुत्र राम दयाल व रमेश पुत्र सुखवासी लाल के घर के पास कूप बना हुआ था। इसी कूप में आग लगने से हादसा हुआ है। जिसमें देवेंद्र की एक भैंस व रमेश की तीन बकरियां जलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed