{"_id":"570017864f1c1bdd01f0016d","slug":"blow-up-the-clarinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी बजाओ शहनाई, 20 दिन बचे हैं भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी बजाओ शहनाई, 20 दिन बचे हैं भाई
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
श्ाादी करने से पहले कर लें पूरी पड़ताल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहालगों का समय बीता जा रहा है। शुभ काम के लिए मात्र 20 दिन का समय बचा है। पंडितों की माने तो अप्रैल माह में अब शादी के लिए मात्र चार तिथि, गौना के लिए दो और जनेऊ के लिए तीन तिथियां ही शुभ बची हैं। इन तिथियों में चूके तो दो माह का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
नव वर्ष 2016 में शुभ कार्यों की तिथियां समाप्त होने में कुछ दिन शेष हैं। पंडित राम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में किया गया काम परिवार में खुशहाली व समृद्धि लाता है। विवाह के लिए अब चार तिथि 18,19,20 व 22 ही शेष बची हैं। वहीं जनेऊ के लिए भी 11,16 व 18 अप्रैल शुभ है। इसके बाद किया गया कार्य परिणामों पर प्रतिकूल असर डालता है। मई व जून माह में कोई भी शुभ कार्य न करें। इन दो महीनों में विवाह, गौना, मुंडन, यज्ञोपवीत, नींव पूजन, गृहप्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं बन रहा है। इसके बाद सात जुलाई से शुभ दिन की शुरुआत होगी।
अप्रैल माह में शुभ मुहूर्त
विवाह मुहूर्त- 18,19, 20 व 22 अप्रैल शुभ।
गौना मुहूर्त- 20 व 22 अप्रैल शुभ।
यज्ञोपवीत मुहूर्त- 11, 16 व 18 अप्रैल शुभ।
22 अप्रैल को फुल रहेंगे गेस्ट हाउस
शादी जैसे कार्यों के लिए समय कम होने के कारण लोग 22 अप्रैल को खासा महत्व दे रहे हैं। पंडित रामकुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार 22 तारीख अन्य तिथियों से ज्यादा हितकारी है। जिसके चलते शहर के अधिकांश गेस्ट हाउस 22 अप्रैल के लिए अभी से बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
तीसरा बैंड ही बचा है खाली...
अप्रैल माह में 20 व 22 की लगन जोरदार होने के कारण बैंडपार्टियां इन तिथियों के लिए पहले से बुक हो चुकी है। न्यू खलील बैड मास्टर मोहम्मद तारिक ने बताया कि इन दोनों तिथियों में पहला और दूसरा बैंड बुक हो चुका है। एक दो दिन में तीसरा बैंड भी बुक हो जाएगा।