{"_id":"5f9074528ebc3e74f6225356","slug":"blood-bank-auraiya-news-knp58988953","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैथालॉजिस्ट ने नहीं लिया चार्ज, शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैथालॉजिस्ट ने नहीं लिया चार्ज, शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। ब्लड बैंक संचालन को लेकर जिले के अधिकारियों की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ रहीं हैं। बुधवार को ब्लड बैंक कक्ष में दूसरे दिन केबिन की मरम्मत का कार्य जारी रहा। वहीं पैथोलॉजिस्ट के न आने की जानकारी शासन व स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
गौरतलब है जून 2013 से बंद पड़े ब्लड बैंक के संचालन की तैयारियां इस समय तेजी से चल रहीं हैं। ब्लड बैंक की शुरुआत कराने के लिए जिले के अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक हर कोई तत्पर है। इंतजार है तो सिर्फ पैथोलॉजिस्ट के आने का। विभागीय सूत्रों की मानें तो पैथोलॉजिस्ट डॉ. मुक्ताकर सिंह की जिले में तैनाती के आदेश है, लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसकी जानकारी 50 शय्या अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा शासन को भी भेज दी है।
सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि ब्लड बैंक कक्ष को दुरुस्त कराने का काम जारी है। वहां केबिनों को ठीक कराया जा रहा है। पैथोलॉजिस्ट के कार्यभार ग्रहण करने और ब्लड बैंक के मानक जांचने के बाद रिन्यूवल प्रक्रिया शुरू की जाएगी।