फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Block worker dies by crushing loader, jammed

हादसे में एक की मौत, तीन घायल, लगाया जाम

Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Block worker dies by crushing loader, jammed
04एयूआरपी 05 जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ। - फोटो : AURAIYA
कोतवाली क्षेत्र स्थित बाबरपुर-अटसू मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार लोडर साइकिल सवार को कुचलने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। लोडर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां दो की हालत ज्यादा नाजुक देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ कमलेश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव महराजपुर निवासी अश्वनी (55) महेवा ब्लॉक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। गुरुवार को वह साइकिल से ड्यूटी जा रहा था।
मंडी समिति गेट के पास पहुंचते ही बरुबाई से गेहूं लादकर आ रहा लोडर अश्वनी को कुचलते हुए पलट गया।
इस दुर्घटना में अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर सवार सतेंद्र कुमार (22), दीपक कुमार (12) पुत्र अरविंद कुमार निवासी शास्त्रीनगर बाबरपुर व लल्लूराम (18) पुत्र गया प्रसाद निवासी अशोक नगर लोडर के नीचे दब गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां से दो को सैफई रेफर कर दिया गया। इस बीच लोडर चालक मौके से भाग गया।
अश्वनी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अटसू-बाबरपुर रोड पर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने पर सीओ कमलेश पांडेय व एसओ सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महेवा ब्लॉक के एडीओ कृषि राजेश चौबे को बुलवाया। इसके बाद सीओ ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खत्म कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed