फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Black opposition expressed by bandaging

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sat, 27 Feb 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 27 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Black opposition expressed by bandaging
बिजली तकनीकी यूनियन के बैनर तले सभी तकनीकी कर्मियों ने प्रबंधन की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़ ली है। इसके चलते कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही वरिष्ठता के आधार पर अवर अभियंता की पदोन्नति दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बिजली तकनीकी कर्मियों ने शनिवार को शहर के यमुना रोड स्थित आरएपीडीआरपी कार्यालय पर प्रबंधन की गलत नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस मौके पर कर्मचारियों ने प्रबंधन की ओर से अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति के लिए तय किए गए मानकों का खुलकर विरोध किया।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि प्रबंधन की नई नीतियों के तहत तकनीकी कर्मी दस साल की सेवा के बाद अवर अभियंता के पद पर लिखित परीक्षा के बाद ही पदोन्नति हो सकेगा। इसके खिलाफ कर्मचारियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। बिजली तकनीकी यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने इस गलत निर्णय को वापस लेकर वरिष्ठता के आधार पर अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति किए जाने का आदेश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं टीजीटू को 2600 ग्रेड पे से बढ़ाकर 4200 ग्रेड पे देना सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार न किया गया तो इसके खिलाफ कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, हिम्मत सिंह, रजनेश, राहुल, चंद्रभान, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर, मनोज मिश्रा, कुलदीप, आशुतोष, सुनील कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed