फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP workers celebrated the formation of government in three states

Auraiya News: तीन राज्यों में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sun, 03 Dec 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated the formation of government in three states
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव परिणाम से साबित हो गया है कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी व विकास परक नीतियों को जनता पसंद कर रही है।
चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर सुबह से आम जनमानस में उत्सुकता बनी हुई थी। दोपहर बाद राजस्थान, छत्तीसगण, और मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने की जानकारी होते हुए भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

युवा भाजपा नेता गौरव सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिला प्रभारी आनंद सिंह, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत आदि पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपना परचम फहराएगी। भाजपाइयों ने इस दौरान पटाखे चलाते हुए पार्टी की जीत का जश्न भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास गौर, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, शिवपाल सिंह भदौरिया, सोनू मिश्रा, राजेश वर्मा, दिलीप मिश्रा, विशाल शुक्ला समेत भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed