फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bjp most of your planting resolution

भाजयुमो का अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प

Tue, 07 Jul 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 07 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bjp most of your planting resolution

थाने के सामने स्थित पार्क में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। पदाधिकारियों के अनुसार 10 जुलाई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन



 
पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भाजयुमो पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिबियापुर थानाध्यक्ष मोहम्मद फहीम अख्तर ने किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकाधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को दुरुस्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



वहीं पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशीय पदाधिकारियों के निर्देश पर जिले में छह से लेकर 10 जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कई पौधे पार्क में रोपे। प्रदेश मंत्री शिवसिंह भारती, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, असित पांडेय, टीटू यादव, अंकुर तिवारी, भूरे कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृक्ष व व्यक्ति के जीवन में गहरा रिश्ता- नगर में भाजपा युवा मोर्चा के निर्देश पर नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया है।


शेर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने तीन दर्जन पौधों का रोपण किया। इस  मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष और व्यक्ति के जीवन का रिश्ता बहुत गहरा होता है। यदि वृक्ष, वन नहीं होंगे तो पर्यावरण भी खतरे में पड़ जाएगा।



किशनी रोड स्थित शेर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा के आह्वान पर नगर अध्यक्ष नीलू चक के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कई प्रजातियों के तीन दर्जन पौध रोपित किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में  पौधरोपण करना चाहिए।



वृक्षों से पर्यावरण संतुलित रहता है और  व्यक्ति को स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है। पौधरोपण कार्यक्रम में रमेश गुप्ता, मोनू ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, रघुवंश तोमर, उदय प्रताप सेंगर, बबलू भदौरिया, विपिन चक, सिंटू कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed