फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP members paid tribute to those killed in the terrorist attack

Auraiya News: आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP members paid tribute to those killed in the terrorist attack
मौन रखते भाजपाई। - फोटो : मौन रखते भाजपाई।
औरैया। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भाजपाइयों ने निंदा की। उन्होंने बुधवार को तुर्कीपुर पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने कहा कि इस हमले से मानवता को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है। जिस प्रकार वहां लोगों का धर्म पूछ-पूछ कर उनको गोली मारी गई। इसके लिए दोषी कोई भी हो, उसको बक्शा नहीं जाना चाहिए। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री शिव सिंह भारती, कुलदीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री विशाल शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन चौहान, शिवम दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, घटना को लेकर अजीतमल क्षेत्र के बिरूहनी के आंबेडकर पार्क में प्रस्तावित सम्मेलन भी स्थगित कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
औरैया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को शहर के शहीद पार्क में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों व आम नागरिकों ने घटना के लिए पाकिस्तान की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

लोगों ने आतंकियों को फांसी की सजा देने की मांग की। भारत सरकार से पाकिस्तान पर एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में अनिल कुमार विश्नोई, अजीत मिश्रा, आनंद विश्नोई, राकेश तिवारी, बिहारी शुक्ला, ओम प्रकाश गहोई, नरेश पुरवार, मुकेश वर्मा, योगेश जादौन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed