{"_id":"682a2a7bdef2c4be7d0f5df4","slug":"bjp-members-burnt-the-effigy-of-sps-national-general-secretary-auraiya-news-c-211-1-aur1006-126087-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाजपाइयों ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाजपाइयों ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पुतला जलाया
Mon, 19 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 19 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुतला जलाते भाजपाई।
- फोटो : पुतला जलाते भाजपाई।
औरैया। शहर के सुभाष चौक पर रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पुतला जलाकर विरोध जताया।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि समाजवादी मीडिया सेल द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणियां राजनीतिक शिष्टाचार की मर्यादाओं को लांघती हैं। सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव द्वारा भारतीय वायुसेना के एक सम्मानित अधिकारी के विरुद्ध की गई जातिगत टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।
भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग रखी है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस मौके पर जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला मंत्री विशाल शुक्ला, विशाल परिहार, पंकज चतुर्वेदी, अंशुल चतुर्वेदी, मोनू शुक्ला, सुनील बाल्मीकि मौजूद रहे।