फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP is an organization and worker based party: Pankaj

संगठन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा : पंकज

Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP is an organization and worker based party: Pankaj
फोटो- 41- पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता के साथ नगर भ्रमण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। स्रोत - फोटो : महाराज सिंह इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
औरैया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का काफिला मंगलवार को शाम पांच बजे अनंतराम टोल प्लाजा पहुंचा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
विज्ञापन

इस मौके पर तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 जून बुधवार को 4399 दिन हो जाएंगे। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जो लगातार सत्ता पर काबिज हैं। वहीं उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन बिखरने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से 40 साल का गठबंधन डीएमके से तोड़ दिया। उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि गठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

पंकज ने कहा कि हाल ही में कई राज्यों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीते। इसमें बंगाल भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता परिवारवाद, जातिवाद को पूरी तरह से खत्म कर देगी और 2017 से बड़ी जीत 2027 में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इससे पहले कोतवाली के निकट स्थित आवास पर भाजपा नेता अवधेश भदौरिया व विशाल शुक्ला ने समर्थकों के साथ पंकज चौधरी का अभिनंदन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा के आवास पर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर हाइड्रा व जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा की गई। सुभाष चौक पर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने स्वागत किया। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दूर पैदल चलकर नगर का जायजा लिया।

इसके बाद वो कवि अजय अंजाम के आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed