फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   "BJP had opened training centers for Ramvriksh '

‘बीजेपी ने खोल रखा था रामवृक्ष के लिए ट्रेनिंग सेंटर’

Sun, 03 Jul 2016 12:18 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 03 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
"BJP had opened training centers for Ramvriksh '
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में वार्ता करते कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव साथ में बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस। - फोटो : amar ujala beuro
शहर में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने आए कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मथुरा के जवाहर पार्क की घटना में बीजेपी का हाथ बताया। कहा कि वहां पर रामवृक्ष के लिए बीजेपी की ओर से ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा था। वहीं कैराना की घटना पर बोले कि बीजेपी चुनाव आने पर इस तरह की सांप्रदायिक द्वेष भावना फैलाने लगती है। वहां पर किसी परिवार ने पलायन तो नहीं किया हां तीन सालों में 1700 हिंदू परिवारों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का कोई भी नेता हो यदि वह जमीन पर कब्जा करता है और यह बात जांच में सामने आ जाएगी तो उसके तत्काल पार्टी से निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा के जवाहर पार्क में आरएसएस और भाजपा के लोगों की ओर से रामवृक्ष के लिए ट्रेनिंग सेंटर चलाया जाता था। यह बात सरकार की ओर से कराई गई जांच में सामने आ गई है। जवाहर पार्क में पिछले दो सालों से कई राज्यों के लोग आते थे। इसकी जानकारी केंद्र सरकार को क्यों नहीं हुई। केंद्रीय गृह मंत्री क्या कर रहे थे। उनकी इंटेलीजेंस ब्यूरो क्या कर रही थी। मुझे तो सूचना मिल गई थी, लेकिन वहां पर बच्चों और महिलाओं की संख्या को देखते हुए उसे कोर्ट के आदेश के तहत खाली कराया गया। इस मामले में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह इस बात की कसम खाते हैं कि वह किसी भी अपराधी को पूरे प्रदेश में टिकट नहीं देंगे। लेकिन इसके लिए भाजपा को भी कसम खानी होगी कि वह पूरे प्रदेश में कहीं पर भी दंगा नहीं कराएगी। भाजपाई यदि प्रदेश में दंगा कराने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैराना की भी रिपोर्ट आ गई है। मुजफ्फरनगर में भी भाजपा ने दंगा कराने का का किया था। वहीं सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वायदे किए थे, उन्हें तीन साल के कार्यकाल में ही पूरा किया जा चुका है। पूरे प्रदेश में विकास कार्यों का जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर बरसे पूर्व मंत्री
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव जब पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे तो गेस्ट हाउस के मेन गेट पर तैनात पुलिस कर्मी देर से पहुंचे पत्रकारों को गेस्ट हाउस में घुसने नहीं दे रहे थे। इसकी जानकारी जब पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी रामबाबू यादव को मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री से करते हुए गुस्से का इजहार किया। उन्होंने तुरंत सीओ सदर को निर्देशित कर पत्रकारों को प्रेस वार्ता में शामिल होने के लिए बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed