फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider dies, two injured in collision with unknown vehicle

Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Thu, 31 Oct 2024 09:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, two injured in collision with unknown vehicle
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे यूपीडा अधिकारी घायलों को लेकर अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने के चलते सैफई रेफर किया। युवकों के कपड़ों की जेब में मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर यूपीडा के अधिकारी गश्त पर थे। तभी उन्होंने पाया कि सड़क पर तीन युवक घायलावस्था में पड़े हैं। पास ही एक बुलेट भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। यूपीडा अधिकारी घायलों 50 शैय्या जिला अस्पताल लेकर आए। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण वह कुछ नहीं बता सके। घायलों के कपड़ों की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड, बिल व अन्य कागजातों के आधार पर युवकों की पहचान की गई।
विज्ञापन

उपचार के दौरान डॉक्टर ने प्रदीप नामदेव (21) निवासी संतोषी नगर थाना तिंदवारी बांदा को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की पहचान अमित (26) और अंकित (24) पुत्रगण शिवकरन निवासी सिंथनकला थाना पैलानी, बांदा के रूप में की गई। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से फोन पर की गई वार्ता में जानकारी हुई है कि बुलेट सवार सभी युवक नोएडा से बांदा लौट रहे थे। सूत्रों की मानें तो बुलेट सवार यह युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों के सिर में चोटें आई है। अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed