{"_id":"58cc30a24f1c1b2a5a32abfd","slug":"bike-rider-dies-of-truck-collision-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आढ़ती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आढ़ती की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे आढ़ती को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवारों से भिड़ गई। हादसे में आढ़ती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार परीक्षा देकर लौट रहे दोनों छात्र भी घायल हो गए।
शुक्रवार की देर शाम लगभग 8:15 बजे दिलीप ट्रेडिंग कंपनी संचालक आढ़ती दिलीप गुप्ता (45) पुत्र वंशलाल निवासी रुरा कानपुर देहात हाल निवासी पोरवाल कालोनी औरैया बाइक से बिना हेलमेट लगाए मिल से वापस अपने घर जा रहे थे। वह गल्ला मंडी के सामने पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। इससे आढ़ती दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं परीक्षा देकर बिना हेलमेट के बाइक से लौट रहे छात्र अमित (19) पुत्र अनिल कुमार निवासी दिल्ली व गुलशन (20) निवासी नसीराबाद मामूली रुप से घायल हो गए। दुर्घटना होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घायलों को अपनी जीप से सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान
मृतक दिलीप हेलमेट नही लगाए था। जिससे सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार छात्र भी हेलमेट नही लगाए जिससे वह भी गंभीर घायल हुए है।