{"_id":"69cd65e6c0c085d4e10a8f14","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-mini-truck-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142278-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Thu, 02 Apr 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1-यदुवीर। फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बेला। कानपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव माखनपुरवा निवासी आशीष यादव उर्फ यदुवीर (35) मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से जा रहे थे। कानपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, सामने से आ रही एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी मौके पर पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव माखनपुरवा में मातम छा गया। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। युवक का तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।